भारत में प्रतिकूल जलवायु की घटनाओं से प्रभावित हुए 80 फीसदी किसान, कई फसलों की बुआई में देरी

पिछले पांच वर्षों में प्रतिकूल जलवायु की घटनाओं के कारण भारत में 80 प्रतिशत किसानों को फसलों का नुकसान हुआ है।  कई राज्यों में कई तरह की फसलों की बुआई में देरी आई है।

Wednesday, June 26, 2024 - 00:00
0
भारत में प्रतिकूल जलवायु की घटनाओं से प्रभावित हुए 80 फीसदी किसान, कई फसलों की बुआई में देरी

नई दिल्ली (आरएनआई) फोरम ऑफ एंटरप्राइजेज फॉर इक्विटेबल डेवलपमेंट की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई। 21 राज्यों में 6,615 किसानों पर आधारित इस सर्वेक्षण में डेवलपमेंट इंटेलिजेंस यूनिट ने भी सहयोग दिया।रिपोर्ट में तापमान परिवर्तनशीलता के प्रभाव को शामिल नहीं किया गया है। निष्कर्षों से पता चलता है कि फसलों में नुकसान के 41 प्रतिशत मामलों का कारण सूखा, 32 प्रतिशत का अनियमित वर्षा और 24 प्रतिशत का मानसून का जल्दी वापस जाना या देर से आना रहा।

सर्वेक्षण में शामिल लगभग 43 प्रतिशत किसानों की खड़ी फसल का कम से कम आधा हिस्सा खत्म हो गया। अत्यधिक बारिश से चावल, सब्जियां और दालें विशेष रूप से प्रभावित हुईं। इससे उत्तरी राज्यों में धान के खेत नये रोपे पौधों को विशेष नुकसान पहुंचा। इसके विपरीत, कम वर्षा से महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और प. बंगाल जैसे राज्यों में चावल, मक्का, कपास, सोयाबीन, मूंगफली और दालों जैसी विभिन्न फसलों की बुआई में देरी हुई है

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User