भारत के पूर्वोत्तर में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.7

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, यह झटके सुबह करीब 6.10 बजे आए। इनका केंद्र मणिपुर से दक्षिण-पूर्व में 27 किलोमीटर दूर उखरुल में जमीन के 15 किलोमीटर नीचे रहा। 

Tuesday, September 30, 2025 - 11:21
0
भारत के पूर्वोत्तर में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.7

म्यांमार (आरएनआई) म्यांमार में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई। इन झटकों को भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों में भी महसूस किया गया। इनमें मणिपुर, नगालैंड और असम प्रमुख रहे।

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, यह झटके सुबह करीब 6.10 बजे आए। इनका केंद्र मणिपुर से दक्षिण-पूर्व में 27 किलोमीटर दूर उखरुल में जमीन के 15 किलोमीटर नीचे रहा। यह जगह नगालैंड के वोखा से दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 155 किमी दूर और दीमापुर से 159 किमी दूर दक्षिणपूर्व में स्थित है। 

मंगलवार देर रात महाराष्ट्र के सतारा में भी भूकंप आया। यहां देर रात 12.09 बजे झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कोल्हापुर से 91 किमी उत्तर-पश्चिम में जमीन से पांच किमी गहराई में था। इसके बाद तिब्बत में सुबह 4.28 बजे 3.3 तीव्रता का एक भूकंप दर्ज हुआ। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User