भारतीय शिक्षा का भविष्य उज्जवल : डॉ.मीना झा

Sunday, January 14, 2024 - 15:08
Updated: 3 years ago
0
भारतीय शिक्षा का भविष्य उज्जवल : डॉ.मीना झा

नई दिल्ली (आरएनआई) प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं आस्ट्रेलिया के सेंट्रल क्वींस लैंड यूनिवर्सिटी की प्रो.(डॉ.) मीना झा ने कहा है,कि भारतीय शिक्षा पद्धति का भविष्य काफी उज्जवल है और यहाँ के बच्चे काफी मेहनती होते हैं।

बीटेक के बाद एमटेक एवं कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुकी डॉ.झा ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षण व्यवस्था में आईआईटी को रोल मॉडल मानकर आगे बढ़ने से यहाँ की शिक्षा में और निखार आएगा।

एक सवाल के जवाब में डॉ.झा ने कहा कि विदेशों में शिक्षा पद्धति का बेस गंभीर विश्लेषण, इम्प्लीमेश तथा उसे सोसायटी में धरातल पर ले जाने पर आधारित है, जबकि भारतीय शिक्षा पद्धति परीक्षा बेस बनकर रह गया है।यहाँ बच्चों का फोकस सिर्फ यह होता है,कि कैसे परीक्षा में बेहत्तर ढंग से उतीर्ण हो पाए।हालाँकि यहाँ के बच्चे काफी मेहनती होते है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में भी आईआईटी एवं कुछ संस्थान ऐसे है ,जहाँ शोध का स्तर दुनियां के लिए मॉडल है।इसे भारतीय अन्य शिक्षण संस्थानों को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षण संस्थानों को इंडस्ट्री एवं सोसायटी से मिलकर काम करने से न सिर्फ रोजगार में इजाफा होगा बल्कि और भी कुशल एवं दक्ष बच्चे बन पाएंगे।एल. एस।

उषा पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User