भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है-पंचायत मंत्री सिसोदिया

2.20 करोड़ की लागत से अगरा विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन संपन्न 14 गाँव होंगे लाभान्वित

Sunday, September 3, 2023 - 20:03
Updated: 3 years ago
0
भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है-पंचायत मंत्री सिसोदिया

गुना। (आरएनआई) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समाज की हर वर्ग को हो रहा है चाहे वो हमारे किसान भाई हो,हमारी बहने हो,वृद्धजन हो,छात्र छात्राएँ हों या फिर हमारे मज़दूर भाई।ये बात प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपने गृह विधानसभा बमौरी के अगरा ग्राम पंचायत में 2.20 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र के शिलान्यास के दौरान कही।

उन्होंने अपने तीन साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी बमौरी विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया है चाहे वो मुख्य सड़कें हो,या एक ग्राम पंचायत से दूसरी पंचायत को जोड़ने वाली सड़क हो या छोटे छोटे मजरे टोलों तक की पक्की सड़कें हों।

शिक्षा,स्वास्थ,सिंचाई,आवास,विद्युत सहित हर क्षेत्र में बमौरी विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्य स्वीकृत कराए हैं जिसमें कई काम प्रारंभ हो चुके है और कई शीघ्र प्रारंभ किए जाएँगे।

अगरा विद्युत उपेन्द्र पर प्रकाश डालते हुए पंचायत मंत्री ने कहा कि इस उपकेन्द्र से अगरा,भिड़रा,झिरोली,सारतला,ताजपुर,हासली,हाथीकूदन,रामनगर,चंदनभेंट,धमकन,नयागाँव,माली,नकटीदेवी आदि ग्राम में रहने वाले ग्रामीणों को निर्बाध विद्युत प्रदाय की जा सकेगी।

इस दौरान ज़िला पंचायत सदस्य मोहन बारेला,ज़िला कार्यकारिणी सदस्य द्वारका धाकड़,भीम सिंह बारेला,विद्युत मंडल के महाप्रबंधक पीके पाराशर,डीजीएम अजय सिंह तोमर,जनपद पंचायत सीईओ गौरव खरे सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित थे।

पंचायत मंत्री सिसोदिया ने मज़दूरों को अपने हाथों से पहनाईं चप्पलें
रविवार को भ्रमण के दौरान पंचायत मंत्री अपनी गृह विधानसभा बमौरी के ग्राम नौनेरा में आयोजित मुख्यमंत्री चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में उपस्थित होकर तेंदुपत्ता संग्राहकों को पानी की बॉटल,चप्पलें,साड़ी का वितरण कर उपस्थित हितग्राहियों और लाभार्थियों को संबोधित किया।

बता दें बमौरी विधानसभा में सत्रह हज़ार महिला पुरुष तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में जूतों,चप्पलों,पानी की बॉटल एवं छातों की राशि डाली जा चुकी है,वहीं 2023 तेंदूपत्ता संग्रहण मज़दूरी की कुल राशि तीन करोड़ दस लाख अट्ठातर हज़ार रुपये एवं सन् 2021 छ्यानवे लाख बयालीस हज़ार रुपये का बोनस का भुगतान हितग्राहियों के खाते में डाला जा चुका है।

इस दौरान वन विभाग के एसडीओ दिनेश यादव,आरओ सरदार सिंह चौहान सहित ग्रामवासी व हितग्राही उपस्थित थे।

यहाँ से  उन्होंने ग्राम गड़रियाकोंडर में आठ लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का भूमिपूजन भी किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User