भाजपा नेता प्रमोद यादव हत्याकांड की हो सीबीआई जांच

Tuesday, March 12, 2024 - 21:05
Updated: 3 years ago
0
भाजपा नेता प्रमोद यादव हत्याकांड की हो सीबीआई जांच

जौनपुर।सिकरारा डमरुआ गांव निवासी समाजसेवी दिलीप राय बलवानी ने भाजपा नेता प्रमोद यादव हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की  मांग की है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र लिखकर उनके कार्यालय में दिया है। 
दिलीप राय बलवानी द्वारा विगत आठ मार्च को प्रधानमंत्री कार्यालय में दिए गए पत्र में लिखा है कि बोधापुर गांव निवासी प्रमोद यादव भाजपा के युवा, निष्ठावान, कर्मठ, ईमानदार कार्यकर्ता को बदमाशो ने जिस तरह से दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या की है उससे पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। यह अति निंदनीय घटना है। हत्यारो का सही पता लगाने के लिए मैं आप से सीबीआई जांच की मांग करता हूं। साथ ही उन्होंने यह भी मांग किया है कि आगामी विधान परिषद सदस्य के चुनाव में प्रमोद यादव की पत्नी या पुत्र को पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाए।
श्री बलवानी ने बताया कि हाल ही मे जहासापुर कोतवाली मछलीशहर मे कार से कुचल कर की गई शिक्षक रामलौटन गौतम के हत्यारों की गिरप्तारी के मामले को लेकर के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक कौशल कुमार को पत्र देकर मामले की जांच की मांग किया था। जिसे आयोग ने बहुत ही गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जौनपुर को नोटिस जारी करते हुए सात दिन के अंदर आयोग मे उपस्थित होकर रिपोर्ट मागी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User