भाजपा नेताओं ने कसा तंज, राहुल गांधी की पिछली यात्रा का हश्र जनता देख चुकी, अब फिर देखेगी, जीतू पटवारी पर भी साधा निशाना

Sunday, February 25, 2024 - 19:07
Updated: 3 years ago
0
भाजपा नेताओं ने कसा तंज, राहुल गांधी की पिछली यात्रा का हश्र जनता देख चुकी, अब फिर देखेगी, जीतू पटवारी पर भी साधा निशाना

ग्वालियर (आरएनआई) लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ग्वालियर में आज बैठक का आयोजन हुआ जिसमें ग्वालियर क्लस्टर की चारों लोकसभा सीटों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में शामिल क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांंधी की न्याय यात्रा और जीतू पटवारी का राम यात्रा पर तंज कसा, उधर पूर्व मंत्री जयभान पवैया ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

ग्वालियर की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और जीत का संकल्प दिलाया। बैठक में शामिल पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने मीडिया से कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह ही कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा और इस बार तो शून्य पर सिमट जायेगी। मीडिया ने जब पवैया से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की राम यात्रा पर सवाल किया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सारे देश ने देखा कि कैसे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के न्योते का कांग्रेस ने बहिष्कार किया और आज ऐसे पाखंडी लोग यात्रा निकाल रहे है तो ये इनके मन का पाप बाहर आ रहा है, पवैया ने राहुल गांधी की यात्रा से जुड़े सवाल पर हंसते हुए जवाब दिया कि वे आयेंगे तो कौन सा आसमान टूट पड़ेगा, इसलिए वो आयेंगे तो हमें मेहनत कम करनी पड़ेगी।

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांंधी यात्रा का कोई प्रभाव नहीं है, पिछली यात्रा के दौरान वो जिस विधानसभा में गए वहाँ कांग्रेस बुरी तराह हारी, जीतू पटवारी द्वारा राम यात्रा निकालने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय धर्म का चोला बदलती है इसके लिए उन्हें जो भी नाटक नौटंकी करनी पड़ती है कर रहे हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User