भागीरथपुरा में सियासी टकराव, भारी पुलिस बल तैनात, कांग्रेस जांच कमेटी पहुंची
इंदौर (आरएनआई) इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब कांग्रेस की जांच कमेटी के सदस्य इलाके में पहुंचे। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की मौजूदगी में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ के बीच से चप्पल फेंके जाने की घटना सामने आई, जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना के दौरान स्थानीय जनता का आक्रोश भी साफ नजर आया। लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए क्षेत्र में आ रहे हैं, जबकि आम जनता की वास्तविक समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं है। रहवासियों का कहना था कि उन्हें शांति, सुरक्षा और विकास चाहिए, न कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप।
फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती जारी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)