भागवत पीठ में धूमधाम से संपन्न हुआ 19वां फाग महोत्सव

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Friday, March 22, 2024 - 19:22
0
भागवत पीठ में धूमधाम से संपन्न हुआ 19वां फाग महोत्सव

वृंदावन (आरएनआई) केशवधाम/रूक्मणी विहार में मेन रोड़ स्थित भागवत पीठ में सत्य सनातन सेवार्थ संस्थान के द्वारा 19वां द्विदिवसीय रंगारंग फाग महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।जिसके अंतर्गत आयोजित संत-विद्वत सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए पंडित बिहारीलाल शास्त्री महाराज एवं आचार्य नरोत्तम शास्त्री महाराज ने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और समरसता का पर्व है।इस त्योहार पर हम सभी को ईर्ष्या, द्वेष और दोषों का त्याग करना चाहिए।साथ ही प्रेम पूर्वक एक-दूसरे से मिलकर इसे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।
आचार्य/भागवत पीठाधीश्वर मारूति नंदनाचार्य "वागीशजी" महाराज एवं युवराज श्रीधराचार्य महाराज ने कहा कि होली भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति का प्रमुख पर्व है।ये पर्व हम सभी के जीवन में खुशियों का रंग भर देता है।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं पंडित अशोक शास्त्री महाराज ने कहा कि होली में सभी रंगों का समावेश होता है। इसीलिए इसे रंगोत्सव कहा जाता है।जो कि भगवान भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के अलावा भगवान शिव ने भी खेली थी।
इस अवसर पर  आचार्य युगल किशोर कटारे, अपर जिला जज उमेश सिरोही, शाहजी मंदिर के सेवायत प्रशांत शाह, प्रमुख भाजपा नेता पंडित योगेश द्विवेदी, एके तिवारी, प्रमुख उद्योगपति प्रमोद खंडेलवाल, अरुण कुमार, श्रीमती रेखा तिवारी, अनिल शास्त्री, श्रीमती ज्योति सहगल, डॉक्टर अंकिता, शिशिर भटनागर आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन आचार्य नरोत्तम शास्त्री ने किया।
इससे पूर्व प्रख्यात भजन गायक बनवारी महाराज, भजन गायक राघव दास (अमृतसर), विनोद महाराज एवं राकेश शर्मा आदि ने होली से संबंधित भजनों और रसियाओं का गायक कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।साथ ही फूलों की जबरदस्त होली खेली गई।इसके अलावा श्रीमती मालिनी काबरा(सतरंगी क्लब, दिल्ली) ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया।
महोत्सव के दूसरे दिन परिक्रमा मार्ग-यमुना किनारे श्रृंगार घाट पर दिव्य व भव्य चुनरी मनोरथ आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत देश-विदेश से आए असंख्य भक्त-श्रद्धालुओं ने अत्यंत विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य यमुना महारानी का पूजन-अर्चन किया।साथ ही गाजे-बाजे के मध्य उनको कई मीटर लंबी चुनरी उड़ाई गई।इसके अलावा उनके साथ होली भी खेली गई।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User