भाकियू अराजनैतिक ने सदर तहसील में किसान पंचायत, समस्याओं का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Wednesday, October 15, 2025 - 20:03
Updated: 12 months ago
0
भाकियू अराजनैतिक ने सदर तहसील में किसान पंचायत, समस्याओं का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

फतेहपुर (आरएनआई) किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने सदर तहसील में पंचायत का आयोजन किया। जिसमें हुंकार भरने के बाद समस्याओं का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। 

भाकियू अराजनैतिक के जिला महासचिव प्रीतम सिंह चंदेल की अगुवई में पदाधिकारी व किसान सदर तहसील परिसर में एकत्र हुए। जहां पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए श्री चंदेल ने कहा कि जिले का किसान तमाम मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। उन्होने कहा कि बिजली, नहरों में टेल तक पानी व सोसाइटी में डीएपी की समस्या से किसान जूझ रहा है। इन समस्याओं को लेकर कई बार आवाज उठाई गई। पंचायत के बाद एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि बड़े बिजली घर की जमीन कोर्रा के प्रस्ताव की जांच कराई जाए। नहर से जुड़ी तालाब तक नालियां चिन्हित कर बनवाई जाए व सभी सोसाइटी में डीएपी अतिशीघ्र पहुंचाई जाए। इस मौके पर दीपक गुप्ता, रंजीत यादव, उमेश परमार, मो0 आजम, दिनेश गौतम, जुगुल यादव, धर्मेन्द्र सिंह गौतम, राम प्रसाद भी मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User