भरतपुर में बड़ा सड़क हादसा,खड़ी बस के पीछे घुसा ट्रेलर,हादसे में 11 लोगों की मौत

यात्रियों से भरी यह बस गुजरात से मथुरा की तरफ जा रही थी। जयपुर-आगरा हाइवे पर नदबई थाना इलाके में जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर हन्तरा पुल पर बस खराब हो गई।

Wednesday, September 13, 2023 - 08:32
0
भरतपुर में बड़ा सड़क हादसा,खड़ी बस के पीछे घुसा ट्रेलर,हादसे में 11 लोगों की मौत

भरतपुर। (आरएनआई) राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा (Major Road Accident) हुआ है। यहां एक ट्रेलर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी (The trailer hit the bus from behind)। हादसे में बस में सवार 11 लोगों की मौत (11 people traveling in the bus died in the accident) हो गई। यह दुर्घटना जयपुर-आगरा हाइवे पर नदबई थाना इलाके में हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। जन प्रतिनिधी भी मौके पर पहुंचे हैं।

इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढने का अनुमान (The number of deaths in the accident is expected to increase) लगाया जा रहा है। कुछ लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया और कुछ ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हडकंप मचा हुआ है।

प्रारंभिक सूचना के आधार पर भरतपुर पुलिस ने बताया कि नबदई इलाके में हंतरा पुलिया के नजदीक आज तड़के हादसा हुआ। एक बस निजी बस जिसमें 57 सवारियां भरी हुई थी। बस सड़क किनारे हाइवे से हटकर सर्विस लेन के नजदीक खड़ी थी इस दौरान बस को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। बस के पिछले हिस्से में बैठी सवारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पांच लोगों की जान मौके पर ही चली गई। छह अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर बेहद तेज गति में था। बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। मरने वालों में छह महिलाएं और पांच पुरुष बताए जा रहे हैं।

यात्रियों से भरी यह बस गुजरात से मथुरा की तरफ जा रही थी। जयपुर-आगरा हाइवे पर नदबई थाना इलाके में जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर हन्तरा पुल पर बस खराब हो गई। ड्राइवर ने बस को खड़ा किया और ठीक करने की कोशिश करने लगा। तभी पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।

यह बस गुजरात के भावनगर से चलकर जयपुर और भरतपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे यह हादसा हुआ है। मरने वालों में 6 महिलाएं और पांच पुरुष हैं, सभी यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया। करीब 20 गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User