भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा से हुआ एक नया युग प्रारम्भ

Saturday, February 3, 2024 - 17:14
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा 4 फरवरी  को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक भव्य वैचारिक संगोष्ठी का कार्यक्रम युवाओं में राम होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके तैयारियों के संदर्भ में बरसाना बैंक्वेट हॉल सिद्दीकपुर में संघ परिवार द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजत ने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात एक नये युग का आरम्भ हुआ है। उन्होंने आह्वान किया कि भारत के प्रत्येक युवा में भगवान राम हृदयांगन करें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत के प्रत्येक युवा में प्रभु श्रीराम के गुणों का विकास हो। उन्होंने इस संगोष्ठी में अधिक से अधिक युवाओं को प्रतिभाग करने के लिये प्रेरित किया। 
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विशिष्ट लोगों में प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रमेश जी, प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य शान्तनु जी महाराज, प्रयागराज से प्रो. आनन्द शंकर जी, संघ के प्रान्त बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डा. कुलदीप जी तथा जौनपुर विभाग के विभाग प्रचारक अजीत जी की उपस्थिति रहेगी। 
उक्त बैठक में जिला महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख कार्य विभाग डा. मनीष प्रताप सिंह, डा. नवीन, डा. दिनेश, डा. केदारनाथ, प्रो. वीडी शर्मा, डा. इन्द्रजीत, भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, पंकज सिंह, राणा प्रताप, अमित निगम, अतुल जायसवाल, भास्कर, प्रिंस, गौरव आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User