सृजन सारथी संस्था की प्रकाशित पुस्तक आराधना में प्रीती के गीतों को मिला स्थान

Saturday, February 3, 2024 - 17:11
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर (आरएनआई) ग्वालियर की सृजन सारथी संस्था द्वारा संस्कृति संचालनालय भोपाल के सहयोग से भक्तिरस एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत पुस्तक आराधना विमोचन मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता एवं पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सृजन सारथी द्वारा संकलित पुस्तक आराधना में सम्मिलित की गई है जौनपुर से प्रीति श्रीवास्तव, पुणे से पल्लवी काळे, आगरा से निशिराज एवं फर्रूखाबाद से तान्या रंजन प्रयागराज से अंजुला सिंह भदौरिया के भजन एवं राष्ट्रगीतों को स्थान मिला है. पुस्तक में 75  से ज्यादा गीतों का संकलन है। सृजन सारथी के सचिव एवं अपने कुशल मार्गदर्शन में पुस्तक के संकलन कर्ता एम. जी. सचिन ने बताया की संस्था जल्द ही पुस्तक में संकलित भजनो पर एक म्यूजिक एल्बम का निर्माण करने जा रही है। राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए कटिबद्ध सृजन सारथी संस्था लगातार हिन्दी के रचनाकारों एवं उनकी रचनाओं को उचित सम्मान एवं स्थान देने में सफल रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत तिवारी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन दीपमाला जगताप मुजुमदार ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User