भगवान ने सोचा अमेरिका को एक केयर टेकर की आवश्यकता : डोनाल्ड ट्रंप

आयोवा के नतीजों से ट्रंप के हौसले बुलंद हैं। इससे उन्हें अच्छी शुरुआत मिली है। आयोवा में ट्रंप के समर्थक -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी वोट देने आए। बहरहाल, उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है।

Wednesday, January 17, 2024 - 06:28
0
भगवान ने सोचा अमेरिका को एक केयर टेकर की आवश्यकता : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन (आरएनआई) ईश्वर ने उन्हें अमेरिका का ध्यान रखने के लिए ही बनाया है। तीन मिनट के वीडियो में कहा गया है कि 14 जून, 1964 को भगवान ने सोचा कि अमेरिका को एक केयर टेकर की जरूरत होगी, इसी वजह उन्हें पैदा किया गया है। अमेरिका को एक मजबूत और साहसी इंसान की जरूरत है, जो भेड़ियों से न डरे। वीडियों में ट्रंप के बचपन की तस्वीरों के साथ ही उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलता दिखाया गया है।

आयोवा के नतीजों से ट्रंप के हौसले बुलंद हैं। इससे उन्हें अच्छी शुरुआत मिली है। आयोवा में ट्रंप के समर्थक -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी वोट देने आए। बहरहाल, उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है। क्योंकि 50 राज्यों में से आयोवा केवल एक राज्य है, जो कुल मतदाताओं के करीब 1 फीसदी के बराबर है।

दो राज्यों में ट्रंप की दावेदारी पर प्रतिबंध लगा है, जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है। इसके अलावा चार आपराधिक मामलों सहित ट्रंप पर 19 मुकदमे चल रहे हैं। ऐसे में उनकी राह आसान नहीं है। अगला मुकाबला बुधवार को न्यू हैंपशायर में होगा। यहां निक्की हेली से ट्रंप को कड़ी चुनौती मिल सकती है। हालांकि, दौड़ से बाहर हो चुके रामास्वामी का भी यहां प्रभाव है, जिन्होंने ट्रंप के समर्थन में रैली का एलान किया है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा।

आयोवा में जीत के बाद ट्रंप ने मतभेदों को भुलाकर अमेरिका को बाइडन के कब्जे से आजाद कराने की अपील की है। उन्होंने इसके लिए सभी रिपब्लिकन उम्मीदवारों को एकजुट होकर उनका समर्थन करने को कहा। रामास्वामी शुरुआत से ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट अगेन अभियान के समर्थक रहे हैं। हालांकि, आयोवा चुनाव से ठीक पहले ट्रंप ने रामास्वामी को धोखेबाज बताते हुए कहा था कि रामास्वामी को वोट देने का मतलब विरोधियों को वोट देना है। रामास्वामी ने ट्रंप के बयानों पर खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User