भक्तों के लिए सुगम होगा गोवर्धन पहुंचना, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ गोवर्धन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प 

Tuesday, May 20, 2025 - 13:02
Updated: 1 year ago
0
भक्तों के लिए सुगम होगा गोवर्धन पहुंचना, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ गोवर्धन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प 

मथुरा (आरएनआई) धार्मिक नगरी मथुरा के गोवर्धन को बड़ी सौगात मिलने जा रही है, गोवर्धन रेलवे स्टेशन को दोबारा से तैयार करने का काम अब पूरा हो चुका है, इस स्टेशन के नए रूप को 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को सौंपेंगे, इसके कायाकल्प में लगभग 17 करोड़ खर्च हुए हैं, इस स्टेशन पर अब लोगों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी यह रेलवे स्टेशन ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत विकसित किया गया है।

इस योजना का मकसद देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना और यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा करना है, गोवर्धन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर लगभग 16.80 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं नए रूप में स्टेशन में कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं, इनमें मॉडर्न एंट्री और एग्जिट गेट बनाए गए हैं इसके अलावा यहां नए और कई सुविधाओं वाले प्लेटफॉर्म, एसी वाले वेटिंग रूम, हाईटेक शौचालय, प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन, डिजिटल टिकट सुविधा और अच्छी लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।

यह स्टेशन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है गोवर्धन क्षेत्र को भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली माना जाता है देशभर से हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन और परिक्रमा के लिए पहुंचते हैं ऐसे में यह रेलवे स्टेशन का बदला रूप भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र और सुविधाजनक होगा, यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्टेशन से राजधानी के अलावा मथुरा, आगरा, प्रयागराज, कानपुर, जयपुर, अलवर, भिवानी, बीकानेर जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध होगी।

इससे न सिर्फ गोवर्धन आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, रेल मंत्रालय के इस कदम से देश के महत्वपूर्ण धार्मिक टूरिज्म इकोसिस्टम में सुधार होगा इससे स्टेशनों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी साथ ही स्टेशन के सुविधायुक्त होने से यहां से यात्रा करने वाले लोगों को भी फायदा होगा, सरकार का लक्ष्य यात्रियों को आधुनिक और साफ-सुथरे स्टेशन उपलब्ध कराना है, जिससे यात्रा का अनुभव सुरक्षित और आरामदायक हो।
गोवर्धन रेलवे स्टेशन को नए सिरे विकसित किए जाने का फायदा न सिर्फ यहां आने वाले लोगों को मिलेगा, बल्कि नया गोवर्धन रेलवे स्टेशन आसपास रहने वाले लोगों के लिए रोजगार के क्षेत्र में भी मददगार साबित होगा, इससे शहर की अर्थव्यवस्था पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User