ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज में रैली निकाल कर मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

Tuesday, April 15, 2025 - 17:06
Updated: 2 years ago
0
ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज में रैली निकाल कर मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

मथुरा (आरएनआई) शहर के प्रतिष्ठित ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्टाफ और छात्राओं द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से रैली निकालकर मनाई गई। 

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि सिंह ने छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने शिक्षा पर विशेष जोर दिया था। दलित आंदोलन को प्रेरित किया, दलितों से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया,उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री,भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। ऐसी महान विभूति के बारे में अधिक से अधिक जानकारी होनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि सिंह, अध्यापिका श्रीमती माधुरी गौतम, श्रीमती राखी, श्रीमती गति, श्रीमती शालिनी, श्रीमती दीपिका और कक्षाओं की छात्राओं ने भाग लिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User