बुढ़वा मंगल पर भजन-कीर्तन के साथ की आरती, एक पेड़ मां के नाम किया रोपित
फतेहपुर (आरएनआई) लक्ष्मणपुर पर स्थित कौशल ट्रेडर्स प्रतिष्ठान पर जेष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के शुभ अवसर पर भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के कर्मयोगी लवकुश गुप्ता द्वारा सुंदरकांड का पाठ कीर्तन भजन गायको द्वारा सुंदर भजनों के माध्यम से आरती पूजन विधि विधान से कराया गया। साथ ही शरबत वितरण का कार्यक्रम भी किया गया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के कर्मयोगी के हरसोला सहयोग से शाखा के बैनर तले मां के नाम अभियान के माध्यम से पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ भी लगाया गया। इस मौके पर सूर्यकांत मिश्रा, महेंद्र कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, जनसेवक चंद्र प्रकाश बबलू गुप्ता, सुनीता गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

