बुजुर्गों से दूरी बनाकर संस्कारों से दूर है आज की युवा पीढी - राजा नंदा

सैकड़ों भक्तो ने लगाई 64 वी महाआरती में हाजरी

Wednesday, August 30, 2023 - 16:49
Updated: 3 years ago
0
बुजुर्गों से दूरी बनाकर संस्कारों से दूर है आज की युवा पीढी - राजा नंदा

पुवायां-शाहजहांपुर। (आरएनआई) संकटमोचन हनुमान जी महाराज की 64 वी महाआरती का आयोजन ग्राम बद्रीपुर हदीरा के मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई ग्राम वासियों के बताएं अनुसार यह मंदिर लगभग 400 वर्ष पुराना है।
संकट मोचन हनुमान जी महाराज की 64 वी महाआरती का आयोजन बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों ग्रामवासियों ने भजन गायक राधिकेश दास, वेद प्रकाश पांडे, रामजी, उपेन्द्र पाण्डेय दीपू, अनमोल कुमार, आकाश, अभि व विपिन मिश्रा द्वारा प्रस्तुत भजन कीर्तन का आनन्द लिया। 
इस महाआरती आयोजन में भजन गायन की श्रृंखला में दण्डी स्वामी राम प्रताप शर्मा, महामाई के प्रमुख सेवादार धीरज शर्मा राजानंदा व उनके सुपुत्र यूवी शर्मा ने बेहतरीन भजन प्रस्तुत कर आयोजन में चार चांद लगाते मौजूद भक्तजनों के जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
धर्म जागरण में अग्रिम उनका निभाने वाले धीरज शर्मा राजानंदा ने सदविचार व्यक्त करते हुए समाज को संदेश दिया आज की नई पीढ़ी मोवायल और इंटरनेट के कारण संस्कारों से दूर होती चली जा रही है जिसका प्रमुख कारण यह है कि कोई भी बच्चा अपने बुजुर्गों के पास बैठना पसंद नहीं करता, आज के बच्चों को यह जानकारी नहीं कि भगवान राम कौन थे माता सीता का जन्म कहां हुआ।
 महाआरती आयोजन पर मंदिर व्यवस्थापक उमाकांत पांडे के सुपुत्र डॉक्टर गोविंद पांडे का जन्म दिवस मनाकर आयोजन को विशेष भव्यता मिली।
महाआरती में भजन गायन के बाद हनुमान चालीसा पाठ करते हुए पवनसुत हनुमान जी महाराज की आरती उतारी गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महाआरती संयोजक राजेश शुक्ला, मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति के सेवादार धीरज शर्मा राजा नंदा, पूरन लाल मिश्रा, रामकिशोर सक्सेना एडवोकेट, राजकिशोर सक्सेना, संजय चौधरी, नरेश रस्तोगी, नरेश चौहान, डा. रामकिशोर पांडे, ऋषिकांत पांडे, उमाकांत पांडेय, कपिल गुप्ता, दीपू गुप्ता, रवि शुक्ला लाल बाबा, विशाल शुक्ला, उमेश कुमार शर्मा, अभय मिश्रा, अन्नु रस्तोगी सहित सैकडो़ भक्तगण इस महाआरती में सहभागी बने व प्रसाद प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User