बीएसएनएल ने मनाई रजत जयंती, रोड शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जश्न

Wednesday, October 1, 2025 - 19:18
Updated: 1 year ago
0
बीएसएनएल ने मनाई रजत जयंती, रोड शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जश्न

फतेहपुर (आरएनआई) बुधवार को भारत संचार निगम लिमिटेड के सफलतापूर्वक पच्चीस वर्ष होने के उपलक्ष्य में स्वदेशी नेटवर्क बीएसएनएल ने रजत जयंती समारोह मनाया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर जहां रोड शो निकाला वहीं बीएसएनएल कार्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर केक काट कर जश्न मनाया। 

रजत जयंती समारोह में प्रमुख मोहन कुमार के नेतृत्व में बीएसएनएल दूर संचार कालोनी आबूनगर से रोड शो का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। शादीपुर टेलीफोन एक्सचेंज तक कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। साथ ही टेलीफोन भवन शादीपुर नाका पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बीएसएनएल सीएमडी नई दिल्ली से भाषण का सजीव प्रसारण किया गया। साथ ही बच्चों की पेटिंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग कर एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाई। तत्पश्चात अधिकारियों ने मिलकर केक काटा और सभी का मुंह मीठा कराया। उधर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रमुख मोहन कुमार के साथ श्रवण कुमार, विनोद कुमार सिंह, शिवसंगत सिंह, सचिन गुप्ता, संजय पेरवाल, विवेक गुप्ता, अवनीश सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User