बिजेथुआ धाम में गायत्री परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान

Monday, February 5, 2024 - 08:51
Updated: 3 years ago
0

सुल्तानपुर। : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा जनपद की अनेको संस्थाओं के साथ विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महावीरन विजेथुआ धाम परिसर में बृहत स्वच्छता अभियान चलाया, जहां जनपद की अनेको समितियों ने सहयोग किया एवं 700 से अधिक लोगो ने श्रमदान करके परिसर को स्वच्छ किया।।

सयुक्त सेवा समिति के मुखिया डॉ एके सिंह ने कहा कि सभी समितियों के द्वारा एक साथ मिलकर लगातार सेवा क्षेत्र में कार्य कर रही है। डॉ सुधाकर सिंह ने सभी का कार्यक्रम में सहभाग करने हेतु धन्यवाद दिया एवं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित अभिषेक सिंह को भी सयुक्त सेवा द्वारा अभिनंदन किया।। समितियों ने मकरी कुंड की सफाई के लिए भविष्य की योजना का निर्धारण किया।। मौके पर गोमती मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, दिनकर सिंह , कादीपुर पलीकाध्यक्ष आनंद जायसवाल,करौंदी कला प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा, अरविंद सिंह राजा, राकेश सिंह, सलीक ग्राम प्रजापति,अरविंद चतुर्वेदी अमर बहादुर सिंह, सभासद, विजय भान सिंह मुन्ना, धर्मेंद्र सिंह,गिरीश मिश्रा, पत्रकार जितेंद्र श्रीवास्तव, अमित सिंह, आशीष अग्रहरि, गुड्डू सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे।।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User