बालिकाओं ने पंचायत मंत्री के सामने 12 वीं तक स्कूल की माँग रखी

बालिकाओं ने पंचायत मंत्री के सामने 12 वीं तक स्कूल की माँग रखी,मंत्री ने तारीफ़ कर शीघ्र स्कूल खुलवाने का आश्वासन दिया

Sunday, August 13, 2023 - 20:26
Updated: 3 years ago
0

गुना। (आरएनआई) रविवार को अपने गृह विधानसभा बमौरी पर निकले प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के सामने कुछ बालिकाओं ने भीड़ के बीच निडरता से पहुँचकर अपनी माँग रखी।
जिसे सुनकर मंत्री जी ने बालिकाओं के साहस और जागरूकता को देखकर उन्हें शाबाशी भी दी और उनकी शीघ्र माँग पूरी करने का आश्वासन भी दिया।
वे ग्राम भूराखेड़ी में जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याएँ सुन कर उनका निराकरण कर रहे थे इसी बीच गाँव की  पूर्ति लोधा,रूबी लोधा और रीना लोधा ने भीड़ से निकल पर पंचायत मंत्री से हायर सेकेंडरी स्कूल खुलवाने की माँग रख दी और कहा की गाँव की सभी लड़कियाँ सिर्फ़ दसवीं तक पड़ाई कर पाती है इसीलिए हमारे गाँव में बारहवीं तक स्कूल खुलवा दीजिए जिससे हम आगे की पड़ाई कर सकें।
पंचायत मंत्री ने लड़कियों की अपनी शिक्षा के प्रति जागरूकता देखकर प्रसन्नता जाहिर की और लड़कियों की शाबाशी भी दी।उन्होंने ग्राम पंचायत सिमरोद में हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल के रूप उन्नयन के लिए शिक्षा मंत्री से स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।उन्होंने ग्राम भूराखेड़ी में पंचायत द्वारा निकली गई तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।विधानसभा 
भ्रमण के दौरान पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया ने ग्राम ऊमरी,ठेउआ,भूराखेड़ी,लीलाझिर,गाकरखेड़ा,सिमरोद आदि में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएँ जानकर उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।उन्होंने उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए विकासकार्यों के बारे में बताया।इस दौरान जनपद पंचायत बमौरी उपाध्यक्ष बिहारी लोधा,कमलेश यादव,देवेंद्र लोधा आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User