बालक की प्रथम गुरु मां होती है : आचार्य अवनीश कृष्ण त्रिवेदी

Sunday, August 31, 2025 - 20:20
Updated: 1 year ago
0
बालक की प्रथम गुरु मां होती है : आचार्य अवनीश कृष्ण त्रिवेदी

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के शांतीनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में आचार्य अवनीश कृष्ण त्रिवेदी ने कहा कि बालक की प्रथम गुरु मां होती है। मां के कहने पर ही ध्रुव जी ने पांच वर्ष की अवस्था में भगवान को प्राप्त किया। अगर अपने बच्चों को ध्रुव और प्रहलाद बनाना है तो सुनीति और कयाधू बनना होगा। बच्चों में अच्छे संस्कार डालने होंगे। इसी श्रृंखला में ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, वामन भगवान का सुंदर चरित्र और भगवान कृष्ण का दिव्य भव्य जन्मोत्सव मनाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीमद भागवत कथा का रसपान कर पुण्य लाभ कमाया। इस मौके पर आचार्य अतुल अवस्थी, आचार्य दुर्गेश, आचार्य ओम शुक्ला, आचार्य शिवा के अलावा समस्त यजमान परिवार उपस्थित रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User