बार काउंसिल यूपी चुनाव में अनुज दीक्षित को मिल रहा जबरदस्त समर्थन, युवा अधिवक्ताओं में बढ़ी पकड़

Saturday, November 29, 2025 - 22:11
Updated: 9 months ago
0
बार काउंसिल यूपी चुनाव में अनुज दीक्षित को मिल रहा जबरदस्त समर्थन, युवा अधिवक्ताओं में बढ़ी पकड़

फतेहपुर (आरएनआई) बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश 2026 के चुनाव की सरगर्मियां तेज़ हो गयी हैं। सदस्य पद के लिए जनपद के जाने माने युवा अधिवक्ता अनुज दीक्षित मैदान में है। बेहद तेज़ तर्रार होने की वजह से युवा अधिवक्ता के रूप में बेहद कम समय मे अपनी पहचान बनाने वाले अधिवक्ता अनुज दीक्षित पूर्व में जिला बार एसोसिएशन में जिला उपाध्यक्ष का पद भी संभाल चुके है। बार कॉउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के तौर पर जनपद से अनुज दीक्षित के नाम पर जनपद के तीनों तहसीलों सदर, खागा व बिंदकी में अधिवक्ताओं विशेष कर युवाओं के बीच मे ख्याति बढ़ने के साथ ही इनके पक्ष में लामबंदी तेजी पकड़ रही है। युवा अधिवक्ता के पक्ष में प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ ही फ़तेहपुर में कलेक्ट्रेट, दीवानी, पुरानी तहसील व नई तहसील समेत खागा व बिंदकी के अधिवक्ताओ के मध्य सम्पर्क किया जाना ज़ोर पकड़ रहा है। बेहद सौम्य व शालीन स्वभाव के चलते अधिवक्ताओं के मध्य लोकप्रियता हासिल कर चुके है। जिसके चलते उनके बार कॉउंसिल आफ यूपी के चुनाव में उतरते ही साथी अधिवक्ताओं के मध्य तेज़ी से जुड़ाव बढ़ने लगा। वहीं जनसमर्क के दौरान अधिवक्ताओं से मिलकर उनका हाल चाल जानना व चुनाव जीतने के बाद हर संभव मदद का आश्वासन भी दे रहे है। प्रदेश के अन्य जनपदों के ताकवर दावेदार चुनाव मैदान में है। जनपद में इस मर्तबा बार काउंसिल के चुनाव में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सड़क पर अनुज दीक्षित के चुनाव प्रचार के लिये पोस्टर लगी लक्ज़री गाड़िया सभी मार्गाे में दौड़ती हुई दिखाई देने रही है। प्रदेश स्तरीय चुनाव में धुरंधर अधिवक्ताओं के बीच प्रत्याशी बनकर अनुज दीक्षित ने अपनी योग्यता व काबलियत का जबरदस्त लोहा मनवा दिया। बार काउंसिल ऑफ यूपी का बहुचरणीय चुनाव की प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 को समाप्त होगी। कई फेज़ों में होने वाले चुनाव में अधिवक्ता वरीयता के आधार पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते है। अधिवक्ताओं से जनसंपर्क के दौरान अनुज दीक्षित एडवोकेट ने कहा कि यदि वह सदस्य के रूप में चुने जाते है तो प्रदेश के साथ साथ जनपदवासियों व जिले के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधत्व करने का काम करेंगे। प्रदेश के अधिवक्ताओं के मान सम्मान से लिये सदैव कार्य करते रहेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User