बाइक बचाने गए टैंपो पलटा, 11 घायल, 4 की हालत गंभीर

Tuesday, October 14, 2025 - 20:41
Updated: 12 months ago
0
बाइक बचाने गए टैंपो पलटा, 11 घायल, 4 की हालत गंभीर

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित टैंपो पलट गया। जिससे उसमें सवार ग्यारह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खजुहा कस्बे के समीप पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार की दोपहर बाइक सवार को बचाने में जहानाबाद से बिंदकी कस्बे की ओर जा रहा टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। सवार श्रीराम 62 वर्ष निवासी पासी खेड़ा थाना साढ़ जनपद कानपुर, उनकी पत्नी राधा देवी 58 वर्ष, सुल्तान सिंह यादव लगभग 60 वर्ष, उनकी पत्नी सुमन देवी 58 वर्ष निवासी अरवा मिर्जापुर थाना बिधनू जनपद कानपुर, नेहा देवी 18 वर्ष पुत्री प्रदीप निवासी मेढ़ा पाटी थाना चांदपुर, रामआसरे 40 वर्ष, उनकी पत्नी जय देवी 36 वर्ष निवासी खैराबाद जहानाबाद, बनेश 30 वर्ष, उसका छोटा भाई दिनेश 23 वर्ष पुत्रगण मुनीम प्रसाद निवासी ग्राम मथुरापुर थाना बकेवर, भोली देवी 65 वर्ष पत्नी सुखराम निवासी ग्राम बसंती खेड़ा कोतवाली बिंदकी, रिंकी देवी 25 वर्ष पत्नी बड़कू मोहल्ला पैगंबरपुर कस्बा बिंदकी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें राम आसरे, उनकी पत्नी जय देवी, बनेश व उसके भाई दिनेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User