बाइकों की भिड़ंत में अधिवक्ता सहित दो की मौत

Thursday, March 30, 2023 - 23:09
Updated: 4 years ago
0
बाइकों की भिड़ंत में अधिवक्ता सहित दो की मौत

शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद सांडी मार्ग पर ग्राम गढी चांद खां के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक अधिवक्ता सहित दो लोगों की मौत हुई है । परिजनों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला लोथू निवासी अधिवक्ता सुरेंद्रनाथ 64 वर्ष पुत्र मोतीलाल बाइक से शाहाबाद तहसील से अपने घर जा रहे थे । उनकी बाइक जैसे ही गढ़ी चांद खां और दिलावरपुर मोहल्ले के बीच पहुंची। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर गढ़ी चांद खां निवासी वहीद सवार था। अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ को सीएचसी शाहबाद लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि वहीद के शव को पुलिस ने घटनास्थल से ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों के परिजनों में घटना की खबर पाकर कोहराम मचा हुआ है। अधिवक्ता सुरेंद्र नाथ शाहाबाद तहसील में प्रैक्टिस करते थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User