बांग्लादेश सीमा पर ट्रक से मिले तीन करोड़ से अधिक रुपये के सोने के बिस्किट

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार को पेट्रापोल चौकी पर ट्रक की तलाशी के दौरान बीएसएफ की 145 बटालियन के कर्मचारियों को उसके विभिन्न हिस्सों में छिपाए गए सोने के बिस्किट के दो पैकेट मिले।

Sunday, August 27, 2023 - 10:37
0

पश्चिम बंगाल। (आरएनआई) के उत्तर 24 परगना जिले में बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बड़ी कामयाबी मिली। यहां एक ट्रक से 3.12 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार को पेट्रापोल चौकी पर ट्रक की तलाशी के दौरान बीएसएफ की 145 बटालियन के कर्मचारियों को उसके विभिन्न हिस्सों में छिपाए गए सोने के बिस्किट के दो पैकेट मिले।
उन्होंने बताया कि बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने वाला ट्रक खाली था। हालांकि, जब तलाशी ली गई तो ट्रक से 5.24 किलोग्राम वजन के कुल 45 सोने के बिस्किट मिले। बीएसएफ ने इन्हें बरामद कर लिया। साथ ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User