बांकेबिहारी कॉरिडोर विवाद: विरोध के चलते भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष को नोटिस, एमएलसी प्रतिनिधि पद से हटाया गया
बांकेबिहारी कॉरिडोर के विरोध में शामिल होने पहुंचीं जिले की पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को हाईकमान से नोटिस मिला है। वहीं एमएलसी आशीष यादव के प्रतिनिधि अनूप सारस्वत को हटा दिया गया है।
मथुरा (आरएनआई) मथुरा के वृंदावन में प्रस्तावित बांकेबिहारी कॉरिडोर के विरोध में शामिल होने पहुंचीं जिले की पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा को पार्टी हाईकमान ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं एमएलसी आशीष यादव के प्रतिनिधि अनूप सारस्वत को हटा दिया गया है। राजनीति के गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर है।
वृंदावन में प्रस्तावित बांकेबिहारी कॉरिडोर और न्यास बनाए जाने का सेवायत व अन्य लोग विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व विरोध में जिले की पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा शामिल होने पहुंचीं थीं। उन्होंने सांसद हेमा मालिनी पर टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं दो दिन पहले विरोध में शामिल होने पहुंचे एमएलसी आशीष यादव के प्रतिनिधि अनूप सारस्वत ने भी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। इसका वीडियो भी वायरल हो गया था। दोनों ही मामलों की राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा रही।
भाजपा जिला कार्यकारिणी ने पूर्व जिलाध्यक्ष की टिप्पणी की शिकायत पार्टी हाईकमान से की थी। इसके बाद प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने मधु शर्मा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्हें सात दिन में अपना जवाब देना होगा। समय से जवाब न देने या संतोषजनक जवाब न देने पर कठोरतम कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।अब यह नोटिस भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ एमएलसी आशीष यादव ने प्रतिनिधि अनूप सारस्वत को हटा दिया है। उन्होंने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



