बहु से परेशान ससुर ने लगाई न्याय की गुहार

Wednesday, January 31, 2024 - 15:53
Updated: 3 years ago
0
बहु से परेशान ससुर ने लगाई न्याय की गुहार

शाहगंज जौनपुर। महिला सुरक्षा कानून महिलाओं के सुरक्षा हेतु तत्पर है ।परंतु जब महिला स्वयं महिला अधिकारों का दुरुपयोग कर पूरे परिवार को दहेज प्रताड़ना छेड़खानी में फसाने का प्रयास करें, तो परेशान होना स्वाभाविक है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र से दो किलोमीटर दूर हेमवन्तर भादी नटौली पल्थी रोड निवासी भोगेराम पुत्र नायक ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर मांग की है कि हमें इंसाफ मिले। भोगेराम ने शिकायत में बताया कि हमारी बहू  शादी के बाद से ही अलग रहती है। और अधिकांश समय मायके बगैर बताए गैर जिम्मेदाराना तरीके से आती जाती रहती है। बाहरी व्यक्तियों के साथ घर में प्रवेश कर मारपीट छिनैती एवं एवं जान से मारने की धमकी देती रहती है। आए दिन अलग-अलग थानों में प्रार्थना पत्र देकर छेड़खानी दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाती रहती है। जिससे हमारा पूरा परिवार भय में है। पीड़ित भोगेराम ने उच्च अधिकारियों से मांग किया है कि सक्षम अधिकारियों से जांच करा कर हमें इंसाफ दिया जाए। जिससे हम भयमुक्त होकर जीवन यापन कर सके। और भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User