बसपा की बैठक में सेक्टरबूथ कमेटी की समीक्षा

Monday, June 16, 2025 - 19:38
Updated: 1 year ago
0
बसपा की बैठक में सेक्टरबूथ कमेटी की समीक्षा

फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक लोधीगंज स्थित एक लॉज में संपन्न हुई।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी मुनकाद अली,पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर,मंडल कोऑर्डिनेटर सतीश जाटव, आकाश राव, जगन्नाथ पाल, अतुल कुमार,रामराज सरोज,पंकज कुमार गौतम, राजेंद्र दिवाकर ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रयागराज के जिला अध्यक्ष डॉ एसपी सिद्धार्थ, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, कौशांबी जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, फतेहपुर जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी मौजूद रहे। वही सेक्टरबूथ  की समीक्षा की गई।मुख्य अतिथि ने साफ तौर पर कह दिया की जिन लोगों को दायित्व दिया जा रहा है उनको कार्य करना होगा और जो कार्य नहीं कर रहे हैं उनको पद मुक्त कर दिया जाए।यह बात उन्होंने तब कहीं जब कई जिम्मेदार पद पर काबिज लोग बैठक में नहीं आए थे। इस दौरान 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव के बाबत अभी से सभी को जुट जाने की बात कही गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम,जिला प्रभारी संदीप जडेजा, विवेक माधुरै, संतोष कुमार, हरिपाल कुरील,सुनील गौतम, रमेश गौतम, मुन्ना लाल गौतम, सिपाही लाल यादव, रामनारायण निशाद, अशोक कुमार, संजय सचान,महेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User