बरसात से हिमकोटी मार्ग पर भूस्खलन, श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग से भवन भेजा गया
बारिश के कारण वैष्णो देवी के हिमकोटी मार्ग पर भूस्खलन हुआ, जिससे बैटरी कार मार्ग बंद हो गया और श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर श्रद्धालुओं को वैकल्पिक प्राचीन मार्ग से भवन भेजा और मौसम को लेकर सतर्क रहने की अपील की।
जम्मू (आरएनआई) धर्मनगरी में सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा गिरने से हिमकोटी बैटरी कार मार्ग बंद हो गया। मार्ग पर कीचड़, पत्थर और फिसलन से श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह से वाधित रही। प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रद्धालुओं को वैकल्पिक रूप से प्राचीन मार्ग से भवन और कटड़ा की तरफ भेजा।
राहत और बचाव टीमों ने तत्परता से कार्य करते हुए स्थिति को संभाला। बोर्ड प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जेसीबी लगाकर मार्ग से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलें और ब्राइन बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



