बदायूं में बड़ी घटना: नुमाइश मेले में लगी भीषण आग, 20 से अधिक दुकानें जलकर राख, सिलिंडर फटने से हुए धमाके

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह-सुबह बड़ी घटना हो गई। गांधी मैदान में लगे नुमाइश मेले में भीषण आग लग गई। आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

Monday, June 23, 2025 - 12:28
0
बदायूं में बड़ी घटना: नुमाइश मेले में लगी भीषण आग, 20 से अधिक दुकानें जलकर राख, सिलिंडर फटने से हुए धमाके

बदायूं (आरएनआई) बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ी घटना हो गई। गांधी मैदान में लगे नुमाइश मेले में भीषण आग लग गई। आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे सिलिंडर धमाकों के साथ फटे, जिससे दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। दमकल यूनिट ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

शहर के गांधी ग्राउंड में नुमाइश मेला लगा है। यहां सोमवार सुबह एक दुकान में किसी तरह आग लग गई। आग ने नुमाइश मेले की 20 से अधिक दुकानों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग से दुकानें जल उठी। भीषण आग को देख दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल यूनिट ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। 

एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसडीएम सदर मोहित सिंह, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन  किया है। आग से क्रॉकरी, खिलौने आदि दुकानों का सामान जला है। बताया गया है कि दुकानों में रखे सिलिंडर धमाकों के साथ फटे, जिससे दहशत फैल गई। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। दुकानों को जलता देख महिला दुकानदार फफक कर रो पड़ीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User