बड़े उद्योगपति खामोश रहे, लेकिन एक खिलौना कारोबारी ने ट्रंप से लिया लोहा; जानिए कौन हैं रिक वोल्डेनबर्ग
वॉशिंगटन (आरएनआई)। जब अमेरिका के बड़े कारोबारी वर्ग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर चुप्पी साधे रखी, तब एक छोटे लेकिन साहसी कारोबारी ने इस फैसले को सीधे अदालत में चुनौती दे दी। यह नाम है रिक वोल्डेनबर्ग, जो शिकागो के पास स्थित शैक्षणिक खिलौना बनाने वाली कंपनी लर्निंग रिसोर्सेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।
रिक वोल्डेनबर्ग ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लागू की गई टैरिफ नीति को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। उनका तर्क था कि इन टैरिफ का असली बोझ बड़े कॉरपोरेट नहीं, बल्कि छोटे और मध्यम स्तर के कारोबार उठा रहे हैं। वोल्डेनबर्ग के मुताबिक, टैरिफ बढ़ने से कच्चे माल की लागत तेजी से बढ़ी, जिससे उनकी जैसी कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा में बने रहना मुश्किल हो गया।
यह कानूनी लड़ाई उस वक्त सामने आई जब ‘लिबरेशन डे’ टैरिफ की घोषणा के बाद वोल्डेनबर्ग के कारोबार पर सीधा असर पड़ा। उन्होंने अदालत में दलील दी कि टैरिफ नीति का उद्देश्य चाहे घरेलू उद्योगों को संरक्षण देना हो, लेकिन व्यवहार में यह छोटे उद्योगों की कमर तोड़ रही है। इस मामले में अरबों डॉलर के व्यापार पर असर पड़ सकता था, इसलिए इसका फैसला पूरे अमेरिकी उद्योग जगत, खासकर छोटे कारोबारियों के लिए बेहद अहम माना गया।
रिक वोल्डेनबर्ग की यह पहल इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि उन्होंने ऐसे समय में आवाज उठाई, जब कई बड़े कारोबारी हितों ने सार्वजनिक रूप से विरोध करने से परहेज किया। एक खिलौना कंपनी के सीईओ के तौर पर उनका यह कदम न सिर्फ आर्थिक नीति पर सवाल उठाने वाला था, बल्कि यह भी दिखाता है कि छोटे उद्यमी भी सरकार की नीतियों को चुनौती देने का साहस रख सकते हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)