बजरंगबली और शिव मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में बंद रहा मुजफ्फरपुर, सड़कों पर उतरा हिंदूवादी संगठन

मुजफ्फरपुर शहर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक बंद रखा गया। इस दौरान शहर में मुख्य जगहों पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। 

Friday, March 21, 2025 - 14:16
0
बजरंगबली और शिव मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में बंद रहा मुजफ्फरपुर, सड़कों पर उतरा हिंदूवादी संगठन

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन परिसर में स्थित बजरंगबली और शिव मंदिर को तोड़े जाने का लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। आज (शुक्रवार) हिंदू संगठनों की ओर से मुजफ्फरपुर बंद की घोषणा की गई थी। बंद के दौरान अस्पतालों, स्कूलों और कई जरूरी संस्थानों को अलग रखा गया था। 

अमृत भारत योजना के तहत मुजफ्फरपुर जंक्शन का निर्माण नए तरीके से किया जा रहा है। इसी क्रम में नए निर्माण के दौरान पुराने मंदिरों को तोड़कर हटा दिया गया था। हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध करते हुए आज (शुक्रवार) दोपहर 12 बजे तक मुजफ्फरपुर शहर को बंद करवाया। बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। 

प्रदर्शनकारी संजीव कुमार सिंह (अध्यक्ष उत्तर बिहार प्रांत विश्व हिंदू परिषद) ने बताया कि हिंदू समाज के आत्मसम्मान को जो सरकार ने ठेस पहुंचाई है उसके विरोध में आज सड़क पर उतरे हैं। हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे जंक्शन परिसर में उसी जगह मंदिरों का निर्माण कर उसे हिंदुओं को सौंपा जाना चाहिए। इसके लिए हमलोग लड़ाई लड़ रहे हैं और इसे आगे भी जारी रखेंगे। 

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि बंद को देखते हुए शहर में सभी जगहों पर पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही वीडियोग्राफी करने के भी आदेश दिए गए थे। जुलूस के साथ कई वरीय पदाधिकारी और फोर्स को भी लगाया गया था। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ को लगाया गया था। बंद शातिपूर्ण रहा। इस दौरान किसी भी तरह की हिंसा की कोई खबर नहीं है। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ। पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User