बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट होनी चाहिए बच्चों की सुरक्षा एवं शिक्षा हम सबका दायित्व डॉ देवेंद्र शर्मा

Saturday, October 28, 2023 - 18:38
Updated: 3 years ago
0
बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट होनी चाहिए बच्चों की सुरक्षा एवं शिक्षा हम सबका दायित्व डॉ देवेंद्र शर्मा

हाथरस, (आरएनआई) मा0 अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ0देवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता तथा मा0 जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति में तहसील सदर सभागार कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मा0 अध्यक्ष जी ने विभागों द्वारा बच्चों के हित में संचालित योजनाओं की प्रगति बढ़ाने तथा बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में समस्त विद्यालयों में प्रहरी क्लब के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए। जिससे कि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चो को लाभ मिल सके।

आयोजित बैठक के दौरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए बच्चों के लिए संचालित योजनाओं एवं उनकी प्रगति के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिसके क्रम में  अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मधुर  ने स्वास्थ्य विभाग से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र सिंह ने  मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा विद्यालयों में जाकर आत्म सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर के बारे में  प्रदान की जा रही है । जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय ने आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली एवं कुपोषित बच्चों को प्रदान किए जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। जिला प्रोवेशन अधिकारी सुश्री सीमा मौर्या ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं बाल सेवा योजना के विषय मे जानकारी दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी  ममता ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता  ने बेसिक शिक्षा विभाग में अटल आवासीय योजना एवं कस्तूरबा विद्यालयों के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की।  जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संत प्रकाश ने प्रोजेक्ट अलंकार के विषय में विस्तार से बताया। जिला आबकारी अधिकारी ने समस्त जनपद के समस्त शराब की दुकानों पर सीसी  कैमरा की स्थिति के विषय में जानकारी प्रदान की तथा समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती सरिता सिंह ने छात्रवृत्ति, पेंशन आदि के विषय में जानकारी प्रदान की। समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उनकेअन्तर्गत कार्यरत आउट सोर्स अथवा दैनिक वेतन में काम कर रहे कर्मचारियों को श्रम विभाग,महिला कल्याण स्वास्थ विभाग की योजनाओं जैसे श्रम कार्ड, निराश्रित महिला पेंशन, बाल सेवा योजना सामान्य आदि लाभ से जोड़कर लाभ दिलाने के निर्देश प्रदान किए, आबकारी विभाग को 21 वर्ष से नीचे कोई भी बालक शराब न खरीदें  के निर्देश प्रदान किए गये।

कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्लॉक, ग्राम व वार्ड स्तर की बाल कल्याण एवम संरक्षण समिति की समितियों को मजबूत करने के निर्देश प्रदान किए गए। सभागार मे कोविड नॉन कोविड़ के एकल परिवारों में बच्चों की माताओं से संवाद कर बैठक मे उपस्थित अधिकारियों से उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी एवं समूह में  कार्य दिलाए जाने की निदेश दिये गये।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री मोहम्मद मोइनुल इस्लाम ने अध्यक्ष महोदया द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने हेतु  आश्वस्त करने  के साथ ही  धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकरी सदर रवेद्र कुमार , आबकारी निरीक्षक ए0 एल0 मिश्र, बाल कल्याण समिति से श्रीमती बबीता अग्रवाल, मनोज शर्मा, विनोद चौधरी, भानु प्रताप एवं अनुपमा शर्मा, नेहरू युवा केंद्र से ऊषा सक्सैना, एएचटीयू निरीक्षक अनिल कुमार जयंत, संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा ,महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती मोनिका गौतम, वन स्टॉप सेंटर के मैनेजर मनीषा भारद्वाज,  प्रतिष्ठा शर्मा ,नीलम बंटी कुशवाह उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User