बंजारा परिवार के घर में लाखों की डकैती! 2 कुंटल बजनी तिजोरी ले गए डकैत

Sunday, December 10, 2023 - 17:06
Updated: 3 years ago
0
बंजारा परिवार के घर में लाखों की डकैती! 2 कुंटल बजनी तिजोरी ले गए डकैत

गुना, (आरएनआई) जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमारी में रात्रि में आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने क्षेत्र के नामी बंजारा परिवार के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस घटनाक्रम में बंजारा परिवार की दो कुंटल बजन की तिजोरी जिसके अंदर सोना चांदी और नगद लाखों रुपए थे, डकैत उठाकर ले गए। इस घटनाक्रम को फतेहगढ़ पुलिस चोरी की वारदात बता रही है। यह पूरा घटनाक्रम गोंमदा बंजारा के घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में दर्ज हो गया, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है तिजोरी को 07 लोग उठाकर ले जा रहे हैं।

गोंमदा बंजारा से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि 12:00 से 1:00 बजे के बीच ग्राम कुमारी में मेरे घर में 7 से 8 लोग जो कैमरे में दिखाई दे रहे है घर की खिड़की को तोड़कर घुसे और उसके बाद उन्होंने घर में प्रवेश किया। हम सभी लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। जिस कमरे में तिजोरी रखी हुई थी उसमें कोई नहीं था, सभी बदमाशों ने रजाई और फटटा की मदद से तिजोरी को उठाया और हमारे घर की मोटरसाइकिल पर रखकर उसको गांव के बाहर नदी किनारे ले गए। नदी किनारे मोटरसाइकिल मिली लेकिन तिजोरी का कोई पता नहीं चल सका। इस तिजोरी में नगर 3 लाख 42 हजार 70 ग्राम का सोने का हार, 40 ग्राम की सोने की चेन, करीब एक से डेढ़ किलो पुरानी चांदी रखी हुई थी।

इस मामले में फतेहगढ़ थाना प्रभारी गोपाल चौबे का कहना है कि कुमारी गांव में चोरी की वारदात हुई है और इस मामले में हमने मामला दर्ज कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि चार माह पूर्व बमोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बींदाखेड़ी में भी मुरारी किरार के यहां 20 से 25 लाख के आसपास की डकैती की वारदात हुई थी, लेकिन पुलिस ने भी इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User