फार्मासिस्ट बंधुओं को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ेगी: राजीव चतुर्वेदी

Monday, November 20, 2023 - 20:32
Updated: 3 years ago
0
फार्मासिस्ट बंधुओं को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ेगी: राजीव चतुर्वेदी

सिकंदराराऊ ।
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के हाथरस जिलाध्यक्ष आईटी राजीव चतुर्वेदी को संगठन के प्रति लगन व उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा पदोन्नत कर अलीगढ़ मंडल का महासचिव बनाए जाने पर तथा अवनेश कुमार व राजेश पथरिया को वरिष्ठ मंडल सचिव नियुक्त होने पर ब्राह्मणपुरी स्थित आर सी हैल्थ केयर फार्मा पर चिकित्सा तथा फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा फूलमालाएं पहनाकर और राधाकृष्ण की प्रतिकृति भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया।
 इस मौके पर मंडल महासचिव राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि फार्मासिस्ट बंधुओं को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी फार्मासिस्ट एकजुट रहें। फार्मासिस्ट के बिना चिकित्सकीय कार्यों को पूरा नहीं किया जा सकता। फार्मासिस्ट चिकित्सकों के कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की सेवा करते हैं। इसके बावजूद फार्मासिस्ट को उनकी योग्यता के आधार पर सम्मान नहीं दिया जा रहा है और न ही उत्तर प्रदेश में पीपीआर 2015 लागू किया। जबकि विभिन्न राज्यों में पीपीआर 2015 लागू किया जा चुका है। इन सभी समस्याओं को लेकर संगठन की ओर से शीघ्र शासन को अवगत कराया  जाएगा।
 इस अवसर पर मंडल महासचिव राजीव चतुर्वेदी, राकेश सेंगर सभासद, शोएब अख्तर, राजेश पथरिया,  अवनेश कुमार, मोनू पाल, जुबेर खान, शरद शर्मा, विशाल पचौरी, मुबीन अंसारी आदि मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User