फर्जी सब इंस्पेक्टर बन घूम रहीं महिला गिरफ्तार

Wednesday, February 26, 2025 - 20:56
Updated: 2 years ago
0
फर्जी सब इंस्पेक्टर बन घूम रहीं महिला गिरफ्तार

जौनपुर (आरएनआई) मुंगराबादशाहपुर उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी सब-इंस्पेक्टर बनकर घूम रही एक महिला को मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला आम राहगीरों पर रोब झाड़ रही थी और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह कर रही थी।

महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। इसी दौरान मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी में रामपुर चौकी गाँव रोड पर लोगों को धमका रही है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर महिला को रोका और पूछताछ की। महिला के हाव-भाव और वर्दी पहनने के तरीके को देखकर पुलिस को शक हुआ। जब गहराई से पूछताछ की गई तो महिला ने अपना नाम नूरजहां पुत्री अली शेर खाँ, निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ बताया। उसने स्वीकार किया कि वह पुलिस अधिकारी नहीं है और बार-बार अपनी गलती के लिए माफी माँगने लगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User