फर्जी मतदाताओं को चिन्हित कर बाहर किया जाएगा: भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल — अयाह शाह विधानसभा में एसआईआर कार्यशाला आयोजित

Saturday, November 8, 2025 - 21:00
Updated: 12 months ago
0
फर्जी मतदाताओं को चिन्हित कर बाहर किया जाएगा: भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल — अयाह शाह विधानसभा में एसआईआर कार्यशाला आयोजित

फतेहपुर (आरएनआई) अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला आयोजित की। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने उपस्थित बूथों, शक्ति केंद्रों सहित असोथर, गाजीपुर, बहुआ मंडल के पदाधिकारियों को आयोग की संचालित मतदाता गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम में संगठनात्मक विमर्श व जिम्मेदारियां सौंपी गई। 

जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में एसआईआर चलाया गया है। जिसमें बड़े पैमाने पर फर्जी तरीके से बनें मतदाताओं को चिन्हित कर उन्हें बाहर किया जा रहा है। स्थानीय विधायक विकास गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि जो लोग दुबई में रह रहे हैं और वोट के समय ही सिर्फ गांव नगर में आते हैं उन्हें बूथ अध्यक्ष व बीएलओ द्वारा बड़ी ही सतर्कता से परख कर वोटर लिस्ट से नाम विलोपित कराने में योगदान देना है। अभियान के जिला संयोजक मनोज मिश्रा ने कहा कि आज संगठन के पास प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष, बीएलओ के साथ ही बूथ समिति है। बस सभी को पुनरीक्षण में यथाउचित योगदान देना है। कार्यशाला में अर्चना त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, देवराज सिंह, सुरेश परमार, सुधीर मिश्रा, संजय हाडा, विनोद पांडेय, राममहेश निषाद, निर्मल चौहान, अरिमर्दन सिंह, शिव प्रताप सिंह, गौरव सिंह गौतम, राज पांडेय, नीतू तिवारी, साहिल शर्मा, विनोद भारती सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User