फतेहपुर में गांधी-शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई, "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" के तहत विविध कार्यक्रम
फतेहपुर (आरएनआई) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती जनपद में उत्सव के रूप में मनाई गई। संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष पूर्ण होने के तथ्य पर बल दिया गया। शासन की मंशा के अनुरूप हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान की टैग लाइन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महात्मा गांधी एवं स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर जयंती मनाई गई।
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर तिरंगे को सलामी ली और राष्ट्रगान गाया गया। डीएम ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब डा0 भीमराव अंबेडकर, महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किए। डीएम ने जयंती व विजय दशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महापुरूषों का राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुल्यनीय है, इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उनके द्वारा किए गए कार्यों और आदर्शों को नागरिकों तक पहुंचाना, हम सबका दायित्व है कि राष्ट्र निर्माण में अपनी-अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए योगदान दे। जिससे देश विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर हो सके। सबको नकारात्मक सोचों में कैसे सुधार कर सकते है का चिंतन करना चाहिए कि इसमें कैसे सुधार का सकते है और सकारात्मक कार्यों/सिद्धांतों से प्रेरणा लेना चाहिए। विचार गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, वरिष्ठ कोषाधिकारी, संभ्रांत नागरिकों आदि ने महापुरुषों के आदर्शों को साझा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



