फतेहपुर: नगर में शान से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, सांसद ने किया इस्तकबाल, जगह-जगह हुआ जलपान

Saturday, September 6, 2025 - 20:30
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर: नगर में शान से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, सांसद ने किया इस्तकबाल, जगह-जगह हुआ जलपान

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नगर में विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। युवाओं व बच्चों में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। जुलूस के दौरान जगह-जगह स्टाल लगाकर लोगों को जलपान कराया गया।

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन बरावफात में नगर में जुलूस निकाला गया। नगर के मोहल्ला बजरिया से जुलूस प्रारंभ हुआ। यहां पर फतेहपुर के समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश उत्तम पटेल जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने शहरकाजी मोहम्मद रजा कादरी का स्वागत किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा के अलावा समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अकरम गुड्डू, सभासद अनीश डायमंड, रफात न्यारिया, सभासद पप्पू शाह, इरफान राईन, लल्ला, नसीम राईन सहित तमाम लोग मौजूद रहे। यह जुलूस खजुहा चैराहा पहुंचा। जहां स्टाल लगाकर जुलूस में चल रहे लोगों को जलपान कराया गया। जुलूस में युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला था। जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। यह जुलूस धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ फाटक बाजार पहुंचा। जहां पर भी जुलूस में चल रहे लोगों को जलपान कराया गया। जुलूस बजाजा गली होते हुए सीधे तहसील रोड पहुंचा। तहसील रोड में युवाओं का उत्साह देखने को मिल रहा था। छोटे-छोटे बच्चों में भी उत्साह का माहौल था। अपने हाथों में लिए झंडा लहरा रहे थे। तहसील रोड में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू ने शहर काजी अब्दुल रजा कादरी सहित मौजूद तमाम लोगों को सम्मानित करने का काम किया। जुलूस धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ ललौली चैराहा पहुंचा जहां पर भी जुलूस में चल रहे लोगों का जलपान कराकर स्वागत किया गया। जुलूस मुगल रोड होते हुए वापस बजरिया मोहल्ले पहुंचा। जुलूस के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखी गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User