फतेहपुर: ज़मीन की फर्जी बैनामे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Sunday, September 21, 2025 - 20:40
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर: ज़मीन की फर्जी बैनामे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर (आरएनआई) कोतवाली पुलिस ने एक बड़े जालसाजी मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र कुमार पुत्र स्व. रामकृपाल निवासी ग्राम दूलापुर थाना ललौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

यह मामला जून 2024 का है, जब मिर्जापुर कुर्मी, मलवां निवासी राधेश्याम गुप्ता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उनका भाई महादेव वर्ष 2000 से लापता है और मानसिक रूप से अस्वस्थ था। इस बीच अभियुक्तों ने कूटरचित दस्तावेज बनवाकर गुमशुदा भाई के नाम की जमीन पर फर्जी बैनामा करा लिया। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि देवेन्द्र कुमार ने फर्जी गवाह और दूसरे व्यक्ति को महादेव बनाकर 5 जनवरी और 10 जनवरी 2024 को कुल लगभग 1.2 हेक्टेयर भूमि का बैनामा अपने नाम करा लिया। जब शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो उसे धमकी भी दी गई कि यदि कार्रवाई की तो जान से मार दिया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, उपनिरीक्षक गुलाब चंद्र मौर्य, हेड कांस्टेबल विजयकृष्ण यादव, कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User