फतेहपुर गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित हुए विनोद, एनजे फ़िल्म प्रोडक्शन के निर्माता एवं निर्देशक ने शाल प्रशस्ति पत्र व शील्ड किया भेंट

Saturday, August 2, 2025 - 19:30
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित हुए विनोद, एनजे फ़िल्म प्रोडक्शन के निर्माता एवं निर्देशक ने शाल प्रशस्ति पत्र व शील्ड किया भेंट

फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर गौरव रत्न सम्मान से समाजसेवी विनोद गुप्ता को सम्मानित किया गया है। शहर के पीलू तले स्थित श्यामा कांप्लेक्स में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें एनजे फ़िल्म प्रोडक्शन के निर्माता एवं निर्देशक नदीम जावेद ने फिल्म रहनुमा में किरदार निभाने वाले विनोद गुप्त को शाल प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि फतेहपुर जनपद में निर्मित एनजे फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता एवं निर्देशक नदीम जावेद के नेतृत्व में बनी फिल्म रहनुमा में समाजसेवी विनोद गुप्ता का अभिनय बहुत सराहनीय व लोकप्रिय रहा जिससे उनकी प्रतिभा का अंदाजा लगाया जा सकता है और आज उन्हे जो सम्मान प्राप्त हुआ है उससे जनपद का गौरव बढा है। एनजे फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता एवं निर्देशक नदीम जावेद ने कहा कि फिल्म निर्माण में उनका उद्देश्य जनपद की प्रतिभाओं को विकसित करने का है जिससे छिपी हुई प्रतिभाएं समाज के सामने आयें और फिल्मों के माध्यम से अपनी छिपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित कर सामाजिक दिशा में एक अच्छा संदेश देने का कार्य करें। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से एनजे फिल्म प्रोडक्शन से ज्योति गुप्ता, जान्हवी अभिनेत्री, अनीस शेख अभिनेता, व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी, संतोष सिंह राजू, राम प्रकाश गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User