फतेहपुर के फराज ने फिल्म संत तुकाराम में किया अभिनय, छत्रपति शिवाजी महाराज का निभाया दमदार किरदार

Monday, July 21, 2025 - 20:51
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर के फराज ने फिल्म संत तुकाराम में किया अभिनय, छत्रपति शिवाजी महाराज का निभाया दमदार किरदार

फतेहपुर (आरएनआई) छोटे शहरों से बड़े सपनों की उड़ान भरने वाले कलाकारों की फेहरिस्त में अब एक और नाम जुड़ गया है। मो. फराज़ खान ने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म संत तुकाराम में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

यह फिल्म पूरे भारत में रिलीज़ की गई है और इसमें मराठी सिनेमा के सुपरस्टार सुबोध भावे, दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा, रामायण फेम अरुण गोविल और वरिष्ठ कलाकार शिशिर शर्मा जैसे बड़े चेहरे नजर आए हैं। इतने बड़े कलाकारों की मौजूदगी में मो. फराज़ खान की दमदार अदाकारी को न सिर्फ दर्शकों बल्कि फिल्म समीक्षकों द्वारा भी सराहा गया है। फराज़ खान जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली से अभिनय की शिक्षा प्राप्त की। एक ऐतिहासिक किरदार को सजीव करने में उनकी मेहनत, भावनात्मक गहराई और संवाद अदायगी ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। सोशल मीडिया पर भी उनके किरदार की खूब चर्चा हो रही है और दर्शक उन्हें एक उभरते हुए प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में देख रहे हैं। फराज़ का कहना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महानायक का किरदार निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। यह मेरे अभिनय सफर का सबसे खास पल है। चाहता हूं कि फतेहपुर जैसे छोटे शहरों से भी और कलाकार आगे आएं और बड़े सपने देखें। यह फिल्म भारतीय संस्कृति, भक्ति और संत परंपरा को नए नजरिए से प्रस्तुत करती है और देशभर में इसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User