डीएम-एसपी ने मंदिरों का लिया जायजा, ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को किया चेक, श्रद्धालुओं से किया संवाद

Monday, July 21, 2025 - 20:50
Updated: 1 year ago
0
डीएम-एसपी ने मंदिरों का लिया जायजा, ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को किया चेक, श्रद्धालुओं से किया संवाद

फतेहपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर सदर कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर मंदिर का भ्रमण कर साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को चेक किया। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही जल चढ़ाने आए श्रद्धालुओं से संवाद किया। 

इसके पश्चात डीएम-एसपी ने थाना हुसैनगंज क्षेत्र के अंतर्गत ओम घाट का भ्रमण कर वहां साफ सफाई,सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही जल चढ़ाने आए श्रद्धालुओं से संवाद किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर अर्चना अग्निहोत्री, ईओ नगर पालिका रविन्द्र कुमार, शहर कोतवाल तारकेश्वर राय सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User