फतेहपुर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की मांग, युवा विकास समिति ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Friday, October 31, 2025 - 19:54
Updated: 12 months ago
0
फतेहपुर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की मांग, युवा विकास समिति ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) जनपद की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत, पौराणिक स्थलों और शहीदी स्थलों की स्मृतियों को जीवंत रखने के उद्देश्य से युवा विकास समिति ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि 10 नवंबर को फतेहपुर जनपद का 199 वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाए। इस संबंध में समिति के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर विस्तृत आयोजन की मांग की।
 
समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि फतेहपुर जनपद इतिहास, संस्कृति और शौर्य की भूमि रही है। यहां स्थित अनेक पौराणिक स्थल, धार्मिक धरोहरें और स्वतंत्रता संग्राम में जनपद का योगदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने जिले की ऐतिहासिकता, संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब से परिचित कराना बेहद जरूरी है। ज्ञापन में यह मांग की गई कि स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में जिले की भूमिका और यहां की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित गोष्ठियाँ, प्रदर्शनी और निबंध प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएं। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस अवसर पर प्रशासन द्वारा फतेहपुर के गौरवशाली इतिहास को दर्शाने वाली झांकियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी आयोजित की जाएं, ताकि नागरिकों और विद्यार्थियों में अपने जनपद के प्रति गौरव की भावना जाग्रत हो। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, श्याम तिवारी,जगन्नाथ द्विवेदी, संजय दत्त द्विवेदी अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति ने आशा व्यक्त की कि जिला प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए फतेहपुर स्थापना दिवस को यादगार बनाएगा, ताकि जनपद की पहचान और ऐतिहासिक गरिमा आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User