फतेहपुर: एडीएम ने जिला सैनिक बंधु बैठक में सुनीं समस्याएं, IGRS प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Tuesday, July 29, 2025 - 19:50
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर: एडीएम ने जिला सैनिक बंधु बैठक में सुनीं समस्याएं, IGRS प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर (आरएनआई) कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भूमि विवाद संबंधी समस्याएं, पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी समस्या, बैंक से ऋण सम्बन्धी समस्या, पेंशन सम्बन्धी समस्या, शिक्षा संबंधी समस्याएं, चिकित्सीय समस्याएं, वित्तीय सहायता के मुद्दे, सैनिकों से प्राप्त अन्य प्रकार की कुल आठ शिकायते प्राप्त हुई। 

पूर्व की जिला सैनिक बन्धु की बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति से कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं पूर्व सैनिकों को अवगत कराया। बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस के माध्यम से प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निस्तारण करे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर (राजस्व)/खागा, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, सेवायोजन अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता पीडबलूडी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, स्टेशन हेडर्क्वाटर के 264 ए.सस.सी कम्पनी के सूबेदार, जिला पूर्ति अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी, सैनिक बन्धु सदस्य, पूर्व सैनिक व उनके आश्रित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User