प्रो. आर. एन. सिंह नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

एम. के. मधुबाला, पत्रकार

Wednesday, March 27, 2024 - 19:19
Updated: 2 years ago
0

नई दिल्ली, 27 मार्च 2024 (एजेंसी)। जाने माने शिक्षाविद प्रो(डा.) आर.एन.सिंह नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

यह जानकारी डॉ.सिंह ने कल यहाँ बातचीत के दौरान दी।80 वर्ष के उम्र दराज डॉ.सिंह ने इसके लिए इलाके में यात्रा एवं जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है।

देश के कई शीर्ष संस्थानों में लंबे समय तक उच्च पदों पर रहे डॉ.सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में भय,भूख एवं बेरोजगारी चरम पर है।लोग परेशान हैं।जाति एवं धर्म के नाम पर लोगों को बाँट दिया गया है।

डॉ.सिंह ने कहा कि यह समय सभी लोगों को एकजुट होकर फिरका परस्ती ताकतों को उखाड़ फेंकने की है अन्यथा देश गर्त में चला जायेगा। हम गांधी के सपनों को साकार कर ही देश को माजबूत कर सकते हैं।

संसद में आम लोगों की समस्याओं को मुखरता से उठाने की लालसा के साथ चुनावी जंग में उतर रहे प्रो.सिंह ने कहा कि इस समय लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को गोलबंद होने की जरूरत है। वह निरंतर इस प्रयास में लगे हैं। एल. एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User