प्रियंका पैंची ने गुना संसदीय क्षेत्र में जल संकट पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया

May 14, 2024 - 19:50
May 14, 2024 - 20:42
 0  3.5k
प्रियंका पैंची ने गुना संसदीय क्षेत्र में जल संकट पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया

गुना (आरएनआई) चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को पेयजल की समस्या को लेकर 14/05/2024 को कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल और कलेक्टर गुना को पेयजल की समस्या का त्वरित निराकरण हेतु पत्र लिखा। इस पत्र में चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आ रही पेयजल समस्या से अवगत कराते हुए बताया की विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में पेयजल कि उचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को बहुत सी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।

पेयजल सहित रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक पानी की भी पूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे ग्रामीणों का सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है । जीवनयापन हेतु ग्रामीणों सहित पशुओ के लिए भी पानी की व्यवस्था बहुत ज्यादा जरुरी है | विधानसभा के समस्त ग्रामवासियों द्वारा हैण्डपंप/नलकूप/ तालाब स्वीकृती की मांग लगातार की जा रही है ।

अपने इस पत्र के माध्यम से उन्होंने कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल और कलेक्टर गुना से विधानसभा के लगभग सभी गांवों में पानी की विकट समस्या को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अति शीघ्र पानी की समस्या को दूर करने हेतु उचित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0