प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्‍न विभागों में संचालित योजना एवं कार्यो की समीक्षा की गयी

लाड़ली बहना योजना से संबंधित लंबित डीबीटी का निराकरण कराएं शीघ्र – मंत्री श्री तोमर, गुना शहर की पीडीएस की दुकान पर जाकर देर रात किया गया निरीक्षण

Thursday, August 17, 2023 - 18:25
Updated: 3 years ago
0
प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्‍न विभागों में संचालित योजना एवं कार्यो की समीक्षा की गयी

गुना। (आरएनआई) जिल के प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर द्वारा 16 अगस्‍त को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में देर रात्रि लाड़ली बहना योजना, विकास पर्व तथा नल जल योजना के संबंध में विस्‍तार से समीक्षा की गयी। बैठक में विधायक गुना गोपीलाल जाटव, भाजपा जिलाध्‍यक्ष  धर्मेन्‍द्र सिकरवार, सांसद प्रतिनिधि सचिन शर्मा सहित कलेक्‍टर तरूण राठी, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अपर कलेक्‍टर मुकेश शर्मा सहित समस्‍त जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विकास पर्व, लाड़ली बहना योजना, जल जीवन मिशन एवं राजघाट समूह प्रदाय योजना से संबंधित विस्‍तृत समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक के दौरान लाड़ली बहना योजना से संबंधित डीबीटी 1256 का निराकरण इसी माह पूर्णं करने के निर्देश दिये गये।  इसी तरह विकास पर्व के दौरान ऐसे कार्य जिनका भूमिपूजन हो गया है उनका कार्य तत्‍काल प्रारंभ कराया जाये और चांचौड़ा में 2 एवं राघौगढ़ में 1 कार्य का भूमिपूजन उनके स्‍वयं के द्वारा करने के निर्देश दिये गये।  इसी तरह लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया गया कि नल जल योजना के अंतर्गत किये गये रेस्‍टोरेशन के कार्य की सूची प्रदाय की जावे। ऐसे कार्य जो विलंब से चल रहे हैं उनकी सूची प्रदाय की जाये।  बैठक के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया‍ कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदाय किये जा रहे नमक की गुणवत्‍ता के संबंध में शिकायत प्राप्‍त हो रही है, इस संबंध में आज ही निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। देर रात तक कृष्‍णानी कालोनी गुना में स्थित जवाहर सहकारी प्रा.उप.भंडार मर्यादित दुकान का निरीक्षण मंत्री श्री तोमर द्वारा किया गया तथा नमक की गुणवत्‍ता को परखा गया एवं लैब में टेस्‍ट कराने के आवश्‍यक दिशा-निर्देश‍ दिये गये। निरीक्षण के दौरान विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा जिलाध्‍यक्ष धर्मेन्‍द्र सिंह सिकरवार सहित जिला आपूर्ति अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User