प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय समर स्मारक जा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Thursday, January 26, 2023 - 16:30
0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय समर स्मारक जा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, 26 जनवरी 2023, (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों रक्षा सेवाओं के प्रमुख भी मौजूद थे।

केसरिया और पीले रंग का साफा पहने प्रधानमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद वहां आगंतुक पुस्तिका में हस्ताक्षर भी किए। उनके साफे पर हरे और नीले रंग का डिजाइन भी नजर आया।

इसके बाद प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कर्तव्य पथ पहुंचे। उनके वहां पहुंचने के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह स्थल पहुंचीं। प्रधानमंत्री ने उनकी अगवानी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 फरवरी 2019 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। यह स्मारक स्वतंत्रता के बाद से हमारे वीर सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान का प्रमाण है।

स्मारक में एक शाश्वत ज्‍योति है जो किसी सैनिक द्वारा अपना कर्तव्य निभाते हुए किए गए सर्वोच्च बलिदान का उदाहरण है और इस प्रकार उसे अमर बनाती है। इसके उद्घाटन के बाद से राष्ट्रीय दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह सहित सभी श्रद्धांजलि समारोह केवल राष्ट्रीय समर स्मारक पर आयोजित किए जा रहे हैं ।

पिछले साल 21 जनवरी को इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति को पूरे सैन्य सम्मान के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की शाश्वत ज्वाला में विलय कर दिया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User