प्रदेश के साथ जिले में भी हॉट कुक्ड फूड योजना शुरू

Friday, November 24, 2023 - 20:36
0
प्रदेश के साथ जिले में भी हॉट कुक्ड फूड योजना शुरू

हाथरस 24 नवंबर । जनपद में  हाॅट कूक्ड फूड योजना के शुभारंभ का कार्यक्रम आज आंगनबाड़ी केंद्र साठिया ब्लॉक सासनी पर किया गया ।कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के द्वारा अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम हाॅट कूक्ड फूड योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया ।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा ब्लाक प्रमुख एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि को बुके देकर स्वागत किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र सठिया पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख सासनी श्रीमती प्रतिभा कमल माहौर ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश माहौर एवं  सुशील प्रभाकर उपस्थित थे।ब्लॉक प्रमुख द्वारा सर्वप्रथम एक गर्भवती महिला की गोद भराई एवं एक बच्चे का अन्नप्राशन कराया गया । ब्लॉक प्रमुख एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा केंद्र पर आए हुए 3 से 6 वर्ष के बच्चों को तहरी एवं केला स्वयं परोस कर  योजना का प्रारंभ किया गया।  इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले तीन से 6 वर्ष के बच्चों को मिड डे मील की भांति गर्म भोजन प्रदान किया जाएगा। जल्द ही यह योजना जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रारंभ की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं बच्चे तथा उनके अभिभावक उपस्थित थे।   

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User